Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

जनपद महराज गंज के वृद्ध की बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर मौत

रामनगर बाराबंकी।बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर अचेत पड़े वृद्ध को रेलवे पुलिस द्वारा स्थानीय सीएचसी भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराजगंज जिले के ग्राम फरेंदा खुर्द गणेशपुर निवासी 78 वर्षीय रामदास पुत्र रामचरण शुक्रवार को बुढ़वल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अचेत अवस्था में पड़ा था इसकी जानकारी होने पर रेलवे पुलिस द्वारा इलाज के लिए तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर स्वप्निल ने जांचोंपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस द्वारा आवश्यक लिखा पढ़ी कर मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

ALSO READ  अमेठी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, अरुण कुमार मिश्रा समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल
Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609780
Total Visitors
error: Content is protected !!