Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

पुलिस व राजस्व टीम की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री बेचने हेतु भंडारण करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने पटाखों के साथ गिरफ्तार किया जबकि एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस और राजस्व की टीम ने अवैध पटाखा कारोबारियो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार विपुल कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय महादेवा चौकी इंचार्ज अभिमन्यु पांडेय ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर बाजार में स्थित मदनलाल गुप्ता व शकील की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अवैध तरीके से पटाखा बेचने के लिए भंडारण करने वाले मदन लाल गुप्ता को पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि शकील मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1481079
Total Visitors
error: Content is protected !!