Skip to main content

Naradsamvad

रोडवेज बस की टक्कर से ईको वैन सवार ग्यारह लोग घायल

Vivek Shukla
2 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से ईको वैन सवार ग्यारह लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए रामनगर व बड़ागाँव सीएचसी में भर्ती कराया गया जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने हाईवे स्थित ग्राम सुरवारी के निकट सामने से करीब एक दर्जन सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही इकोबान में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दम्पति समेत ग्यारह लोग घायल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल सरोज पत्नी रामकुमार निवासी बसंतपुर गोण्डा,गोविंद पुत्र प्रेम, थाना रामगांव बहराईच,चंदन पुत्र इंस्पेक्टर गोस्वामी निवासी करनैलगंज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया। तथा दंपति रामरती व उधवराम निवासी तिवारी बाजार तरबगंज ,अरुण पुत्र पारस व उनकी पुत्री रेशमा निवासी ललपुरवा, अग्रेंज निवासी जरवल रोड,उषा पत्नी लक्क्षाराम निवासी चैनपुरवा करनैलगंज, अलख राम पुत्र शंभू निवासी परसौना तथा एक अज्ञात घायल व्यक्ति को सीएचसी बड़ागाँव भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सरोज गोविंद चंदन तथा अज्ञात व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हास्य के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे करवाकर यातायात बहाल करवाया। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश, पांच राज्यों में होंगे अधिकारियों के तबादले
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!