Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

गायत्री महायज्ञ की तैयारी में विशेष भूमिका निभा रही बहनें

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

बाराबंकी। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित होने जा रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जनपद में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं। यह भव्य आयोजन आगामी 26 से 29 नवंबर 2025 तक होने जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार की बहनें तन, मन और धन से पूरी निष्ठा के साथ घर-घर पहुंचकर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माताजी भगवती देवी शर्मा के विचारों का प्रसार कर रही हैं।गायत्री परिवार की बहनें न केवल लोगों को अंशदान, समयदान और अन्नदान का संकल्प करवा रही हैं, बल्कि समाज में जागरूकता की एक नई लहर भी फैला रही हैं। वे घर-घर जाकर देव स्थापना, दीप यज्ञ और गायत्री यज्ञ कराकर आगामी महायज्ञ की जानकारी दे रही हैं। इनकी निष्ठा और सेवा भावना देखकर हर व्यक्ति गायत्री मिशन की इस लोककल्याणकारी भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहा है।इस अभियान में शांति दीक्षित, सविता सिंह, केस कुमारी, चित्रा सिंह, कौशल्या सिंह, सुधा सिंह, निर्मला श्रीवास्तव, पूनम सिंह, कांती सिंह, गिरिराज सिंह, शशि सिंह, उषा सिंह, कालिंदी सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, प्रियंका रस्तोगी, लालमणि वर्मा, कामिनी श्रीवास्तव, विनीता सिंह, प्रीति वर्मा सहित अनेक महिलाएं सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
इन बहनों के अथक प्रयासों से आज जनपद में गायत्री चेतना की एक नई अलख जल उठी है।

Ad image
ALSO READ  चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी मार्च पर बोले एकनाथ शिंदे, INDI गठबंधन पर लगाया पाखंड का आरोप

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609300
Total Visitors
error: Content is protected !!