Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रेलवे लाइन पर मिला आज्ञात वृद्ध का शव परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट-विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात वृद्ध का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर खर्गी के निकट स्थित रेलवे लाइन के किनारे एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव देखा गया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची रेलवे व स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान के लिए जामा तलाशी लिया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को जिलामुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने बताया मृतक के परिजनों की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358906
Total Visitors
error: Content is protected !!