Skip to main content

Naradsamvad

Foundation day of Indian Pensioners Forum | भारतीय पेंशनर्स मंच का स्थापना दिवस: मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम, नई कार्यकारिणी का गठन; CGS डिस्पेंसरी की मांग उठी – Muzaffarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर के गांधी वाटिका में भारतीय पेंशनर्स मंच ने अपना 7वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नादन शर्मा ने की। हंसराज माही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनुराग कुमार, शैलेश जैन और ब्रह्मप्रकाश शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।

ALSO READ  तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए IOC चेयरमैन ने घरेलू शिपिंग बेड़े को बढ़ाने की मांग की

कार्यक्रम में साज एवं आवाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और अन्य प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने पेंशनर्स की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इनमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और अटल पेंशन योजना शामिल थीं।

नई कार्यकारिणी में जर्नादन शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। हरिमोहन शर्मा राष्ट्रीय महासचिव और सुरेश चंद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने। राष्ट्रीय सचिव हरिमोहन शर्मा ने मुजफ्फरनगर में सीजीएस डिस्पेंसरी की मांग रखी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को चिकित्सा लाभ के लिए मेरठ जाना पड़ता है।

ALSO READ  Amazon और Tata Motors की बड़ी साझेदारी, दिल्ली में उतरेंगे 3000 इलेक्ट्रिक ट्रक

आईटीएफ सचिव अमिताभ श्रीवास्तव ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। राष्ट्रीय महासचिव हरिमोहन शर्मा ने बताया कि भारतीय पेंशनर्स मंच अब देश भर में फैल चुका है। संगठन से रेलवे, आयकर विभाग, डाक, पूर्व सैनिक, सेंट्रल एक्साइज, एलआईसी, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, बैंक, विकास भवन और रोडवेज के पेंशनर्स जुड़े हैं। संगठन सभी पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान कराता है।

ALSO READ  अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: मां और सात साल के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!