Skip to main content

Naradsamvad

Seven pilgrimage sites of Sambhal will be beautified | संभल के सात तीर्थों का होगा सौंदर्यीकरण: यमतीर्थ का 60% और चतुर्मुख कूप का 90% काम पूरा, नपा 9.98 करोड़ खर्च करेगी – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल नगर पालिका ने तीर्थों और कूपों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की है, इसका कार्य तेजी से प्रगति पर है। यमतीर्थ का 60 प्रतिशत और प्राचीन चतुर्मुख कूप का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

हल्लू सराय स्थित यमतीर्थ का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए 1.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 59 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। तीर्थ के चारों ओर बाउंड्री और ग्रिल का निर्माण पूरा हो चुका है। ग्रिल पर ओठम और सूर्य की आकृतियां उकेरी गई हैं।

ALSO READ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि

यमतीर्थ में कुंड का निर्माण, मंदिर के पिलर और टिनशेड का काम पूरा हो चुका है। चार में से दो गेट तैयार हैं। सौंदर्यीकरण के लिए राजस्थानी पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। मंडी किशनदास सराय स्थित चतुर्मुख कूप पर भी निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां कूप के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और स्नानागार का निर्माण किया जा रहा है। पंडित के लिए कमरा और मुख्य द्वार तैयार हैं।

दोनों धार्मिक स्थलों पर सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी, जो अन्य शहरों से मंगाई जाएंगी। कूप तक पहुंच के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। चंदौसी मार्ग पर मुख्य द्वार बनाया जाएगा और दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाया जाएगा। इन धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।

ALSO READ  मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे मिले 343 वोटर आईडी कार्ड, राजनीतिक हंगामा शुरू

नगरीय क्षेत्र में टेंडर के माध्यम से रसोदक कूप, ऋषिकेश कूप और अमृत कूप पर काम शुरू होगा। चतुर्मुख कूप का कार्य पूर्ण होने वाला है। यमदागिनी और बलि कूप का कार्य पूर्ण हो चुका है। कृष्ण कूप पर काम जारी है।

वंदन योजना के तहत सात प्रमुख तीर्थों का सौंदर्यीकरण होगा। इनमें शंखमाधव तीर्थ, भद्रिकात्रम तीर्थ, महामृत्युंजय तीर्थ, कुरुक्षेत्र तीर्थ, पाप मोचन तीर्थ, पिशाच मोचन तीर्थ और श्री कल्कि विष्णु मंदिर शामिल हैं। नगरीय झील योजना में सूर्यकुंड तीर्थ के तालाब और पोखर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। भागीरथी तीर्थ रायसत्ती के कुंड का जीर्णोद्धार होगा। शमशान घाटों में अतिरिक्त सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट अधूरा, खराब निर्माण और अतिक्रमण बना बाधा

पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी के अनुसार 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से 60 लाख रुपये का बजट मिला है। कूपों पर जाल और पत्थर लगाने का काम किया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीर्थों और कूपों के आसपास सड़कें बनेंगी। स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। इन सभी विकास कार्यों पर नगर पालिका 9.98 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!