Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

Student beaten up in Muzaffarnagar | मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई: कक्षा-7 के छात्र को शिक्षक ने पीटा, वीडियो आया सामने; परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत – Muzaffarnagar News

[ad_1]

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव जगाहेड़ी में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने कक्षा-7 के छात्र की पिटाई कर दी। मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिक्षक यश कुमार ने बिना किसी स्पष्ट कारण के छात्र की पिटाई शुरू कर दी। छात्र ने जब पिटाई का कारण पूछा तो शिक्षक ने छड़ी से और ज्यादा मारा। इस पिटाई से छात्र के हाथ, पैर और कमर पर गहरे निशान पड़ गए। छात्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

शिक्षक की बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की

परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्या से शिक्षक की शिकायत की। स्कूल प्रबंधन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना की सूचना दी। परिजनों ने शिक्षक की बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

छात्र के अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा और अनुशासन जरूरी है, लेकिन हिंसा अस्वीकार्य है। परिजनों ने तितावी थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467414
Total Visitors
error: Content is protected !!