Skip to main content

Naradsamvad

Illegal occupation of the park in Vrindavan Colony, Lucknow | लखनऊ के वृंदावन कालोनी में पार्क पर अवैध कब्जा: मंदिर बनाया; प्याऊ लगाया, स्थानीय लोगों ने सीएम योगी से की शिकायत – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ की वृंदावन कालोनी सेक्टर-5 में स्थित एक पार्क अवैध कब्जे की चपेट में आ गया है। इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी के सामने स्थित इस पार्क को आवास विकास परिषद ने निवासियों की सुविधा के लिए मास्टर प्लान में शामिल किया था।

पार्क में पहले चरण में ओम बालेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया गया। यह मंदिर बाद में धार्मिक आयोजनों का केंद्र बन गया। इसके बाद पार्क के एक हिस्से में प्याऊ के नाम पर झोपड़ी बनाई गई और उसके पास ठेला भी लगा दिया गया। अब मंदिर के पास स्थायी आवासीय निर्माण का प्रयास हो रहा है।

लखनऊ की वृंदावन कालोनी सेक्टर-5 में स्थित एक पार्क अवैध कब्जे की चपेट में आ गया है।

लखनऊ की वृंदावन कालोनी सेक्टर-5 में स्थित एक पार्क अवैध कब्जे की चपेट में आ गया है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला हरियाणा का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया पार्क पर कब्जा करने का आरोप

स्थानीय निवासियों ने कई बार इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई। पुलिस ने मंदिर का हवाला देकर कार्रवाई से मना कर दिया। आवास विकास परिषद के अधिकारी कालोनी को नगर निगम को सौंपने की बात कह रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी मास्टर प्लान का हवाला देते हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने से बच रहे हैं।

ALSO READ  ISRO 30 अक्टूबर को लॉन्च करेगा NVS 03 नेविगेशन सैटेलाइट, NavIC सिस्टम को मिलेगी नई ताकत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से भूमाफिया पार्क पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्क को बचाने के लिए निवासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!