Naradsamvad

[post-views]

SP visits 20 flood affected villages | बाढ़ प्रभावित 20 गांवों में सपा का दौरा: नाव से पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता, राहत सामग्री बांटी; प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया – Hardoi News

[ad_1]

हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के छिबरामऊ गंगा कटरी में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लेने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा ने नाव से बाढ़ ग्रस्त बीस गांवों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया

जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बाढ़ से ग्रामीणों का घरेलू सामान बह गया है। अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सरकार केवल राशन देकर खानापूर्ति कर रही है। पीड़ितों को तत्काल आवास और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की जरूरत है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहेगी। वे लगातार उनकी समस्याओं को उठाते रहेंगे। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान शावेंद यादव, पूर्व प्रधान सुभाष राजपूत, रवींद्र सिंह, शाहनवाज खान सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

498252
Total Visitors
error: Content is protected !!