IGRS में शिकायत, लेखपाल की रिपोर्ट में सरकारी भूमि की पुष्टि, फिर भी बुलडोजर नही चला-आखिर क्या बजह??
राघवेन्द्र मिश्रा एडिटर(नारद संवाद न्यूज़)
समाचार सुबेहा जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड-जवाहरनगर में संचालित “एकता पब्लिक स्कूल” अब गंभीर सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता रोहित कुमार वैश्य द्वारा 08 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर दर्ज कराई गई शिकायत संख्या 40017625045398 के बाद लेखपाल की रिपोर्ट में साफ़ कहा गया है कि विद्यालय का निर्माण सरकारी बंजर भूमि गाटा संख्या 1717 व 1718 पर अवैध रूप से किया गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इतना स्पष्ट तथ्य सामने आने के बावजूद कोई भी सक्षम अधिकारी न तो कार्रवाई को तैयार है और न ही कोई बुलडोजर की गूंज सुनाई दे रही है। आखिर ऐसा कौन है जिसका सरंक्षण एकता पब्लिक स्कूल के स्वामी को प्राप्त है।


शिकायत के अनुसार, विद्यालय संचालक राजेश तिवारी व विनोद तिवारी ने पास की निजी जमीन का बैनामा तो करवाया, लेकिन बीच की सरकारी भूमि पर भी दो मंजिला अवैध निर्माण खड़ा कर दिया, जो सीधा-सीधा राजस्व संहिता का उल्लंघन है। इस विद्यालय को कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता भी मिली हुई है, जिससे सवाल और गंभीर हो जाते हैं कि जब ज़मीन सरकारी है तो मान्यता किस आधार पर दी गई? क्या शिक्षा विभाग ने बिना भू-अधिकार सत्यापन के स्कूल को हरी झंडी दे दी? अगर नहीं, तो फिर इसमें किस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है?
































