Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

संदिग्ध हालात में महिला सिपाही का शव मिलने से सनसनी, पुलिस विभाग में हड़कंप!

हाईवे किनारे वर्दी में मिला शव, नेमप्लेट पर लिखा था ‘विमलेश’, IG व SP ने संभाला मोर्चा!

राघवेन्द्र मिश्रा-एडिटर 
बाराबंकी के थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत बिंदौरा गांव के पास बुधबार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। हाईवे किनारे पुलिस की वर्दी में एक महिला आरक्षी का शव पड़ा मिला, जिसे देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की वर्दी पर नेम प्लेट में ‘विमलेश’ अंकित था, और उसकी पहचान थाना सुबेहा में तैनात महिला सिपाही विमलेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षी की ड्यूटी महदेवा मंदिर के गर्व ग्रह में लगी थी, जब वह ड्यूटी पर समय से नही पहुंचीं तब विभाग ने जानने की कोशिश की, जिसके बाद
घटना की जानकारी मिलते ही थाना मसौली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही IG अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला सिपाही की मौत कैसे हुई — यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन एक पुलिसकर्मी की वर्दी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे विभाग और आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है।
स्थानीय लोग भय और आशंका के बीच तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं — क्या यह आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा? सूत्रों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी है।
क्या यूपी में महिला पुलिस कर्मियों की सुरक्षा अब खुद सवालों के घेरे में है? अपनी राय नीचे कॉमेंट करें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467445
Total Visitors
error: Content is protected !!