Naradsamvad

[post-views]

Commotion in flight coming from Ahmedabad to Varanasi | अहमदाबाद से वाराणसी आने वाले फ्लाइट में हंगामा: पायलट के न आने का दिया गया हवाला,यात्री बोले- 3 घंटे तक रन-वे पर खड़ी रही फ्लाइट – Varanasi News

[ad_1]

अहमदाबाद से वाराणसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E – 6805 तीन घंटे तक उड़ान नहीं भर सकी। रविवार की शाम की फ्लाइट रात दस बजे तक उड़ान नहीं भर सकी। यात्रियों ने विमान के अंदर हंगामा किया। क्रू मेंबरों ने यात्रियों को समझाया कि पायलट के नहीं आने से विलंब

.

80 यात्री हुए परेशान

महमूरगंज के बड़ी गैबी निवासी अमर मुखर्जी ने एक्स पर शिकायत की है कि इंडिगो की अहमदाबाद की फ्लाइट तीन घंटे से भी अधिक समय तक उड़ान नहीं भर सकी। रात 10 बजे तक यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे पर ही है। लगभग 80 से अधिक यात्री परेशान हैं कि समय से वे वाराणसी कैसे पहुंचेंगे।

10 बजे तक नहीं भरा उड़ान

वही, दुर्गाकुंड मंदिर के पुजारी सोनू महाराज ने बताया कि हम लोग 6 बजे फ्लाइट में बैठ गए। हमें उसके बाद लगातार आश्वासन दिया गया कि कुछ देर में फ्लाइट उड़ेगी। लेकिन रात 10 बजे तक फ्लाइट न उड़ने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

अधिकतर यात्रियों के परिजन बाबतपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में हैं। इधर, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान के अंदर क्रू मेंबर भी यात्रियों को सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। आखिर क्यों उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। पायलट के नहीं पहुंचने तो कोई विमान में तकनीकी खामियों को लेकर तरह तरह का तर्क देता रहा।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

672481
Total Visitors
error: Content is protected !!