Skip to main content

Naradsamvad

The youth who jumped off the wall of Varanasi Air Force Campus has been arrested The youth who jumped off the wall of Varanasi Air Force Campus has been arrested | वाराणसी एयरफोर्स कैंपस की दीवार फांदकर कूदने वाला युवक गिरफ्तार: 1000 रुपये की शर्त लगाकर फांदी दीवार, कैंट थाने में IB-LIU की पूछताछ जारी, कैंपस में सर्च ऑपरेशन – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

वाराणसी के कैंट थाने में गिरफ्तार युवक से कई अधिकारियों ने पूछताछ की।

वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके के एयरफोर्स कैंपस में रविवार की रात एक युवक कूद गया। अपने दोस्त की मदद से रेजिडेंशियल क्वार्टर की बाउंड्री में कूद गया। उसने अंदर जाकर भागना शुरू कर दिया, जिससे कैमरे और फ्लश लाइट में आ गया। वॉच टावर के जवानों ने अलार्म बज

.

इसके बाद पूरे कैंपस की लाइट जलाकर एक टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सारे वॉच टावर पर अलर्ट के साथ चप्पा चप्पा छान लिया लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। उससे मिली जानकारी के बाद कथित दोस्त की तलाश शुरू हुई। हालांकि देर रात तक वह भी पुलिस या वायुसेना के जवानों के हाथ नहीं लगा। इसके बाद सभी युवक को कैंट थाने लेकर पहुंचे, जहां अभी पूछताछ जारी है।

ALSO READ  SEBI का बड़ा एक्शन: अवधुत साठे एकेडमी को निवेशकों के 546 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश

रविवार की रात वायुसेना प्रवरण बोर्ड के रेजिडेंशियल क्वार्टर में एक अज्ञात युवक के कूदने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। हाल ही में पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि के चलते सैन्य और अन्य खुफिया इकाइयां सतर्क हो गईं। संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर युवक से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसके परिसर में घुसने का कोई आपराधिक मंतव्य सामने नहीं आया।

सूचना पर नदेसर चौकी प्रभारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पकड़े गए युवक की पहचान गोलू कुमार (18 वर्ष), पुत्र राजकिशोर शाह, निवासी गरखा रामपुर बाजार, थाना गरखा, जिला सारण, बिहार के रूप में हुई। गोलू ने बताया कि वह बिहार में सीएनजी ऑटो चलाता है और घूमने वाराणसी आया था।

ALSO READ  वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य रोडशो, गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन और IAF का एयर डिस्प्ले

लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन यात्रा के दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति प्रशांत कुमार से मुलाक़ात हुई औऱ बातचीत मे भरोसे पर लेकर उसने 1000 रूपये लिए और कहा कि वाराणसी स्थित घर चलकर वह वापस करेगा। कैंट परिसर के पास पहुंचने पर वह व्यक्ति उस पर चढ़कर अंदर कूद गया। कैंपस की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।

गोलू के पास से 100 रूपये एक ब्राउन वॉलेट में मिला, जबकि कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। प्राप्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसके दादा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि गोलू वाराणसी में है। कैंट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

ALSO READ  लखनऊ के कैसरबाग डिपो में UPSRTC कर्मचारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, ARM पर लगाए गंभीर आरोप

तहरीर एस. प्रसाद, जूनियर वारंट अफसर, चार वायुसेना प्रवरण बोर्ड द्वारा दी गई।कैंट पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही मे लगी हुई है फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। परिसर के अंदर व बाहर दोनो तरफ आईबी भी जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!