Skip to main content

Naradsamvad

Case filed against 30 people for blocking the road by placing a dead body | शव रख चक्काजाम करने में 30 के खिलाफ केस दर्ज: हत्या का आरोप लगाकर किया था हंगामा, बाइक फूंकने की कोशिश में दो नामजद – Prayagraj (Allahabad) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

दांत के डॉक्टर राजकुमार उर्फ अभय की मौत के बाद सड़क जाम कर हंगामा करने, चक्काजाम कर बवाल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कैंट थाने की पुलिस ने पुलिस ने नामजद दो आरोपितों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा

.

कैंट थाना क्षेत्र के नेवादा राजापुर के रहने वाले राजकुमार 30 अप्रैल की शाम लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह उनकी लाश यमुना नदी में मिली थी। शनिवार सुबह इस मामले पर हंगामा हो गया था। सर्कुलर रोड पर घरवालों ने शव रख जाम लगा दिया था।

सैकड़ों की भीड़ ने हंगामा कर बाइक फूंकने की कोशिश की थी। सड़क जाम कर हंगामा किया गया था। राजकुमार के घरवालों ने सौरभ कुशवाहा निवासी गंगानगर नेवादा, सौरभ के बड़े भाई, शान निवासी अंबेडकर नगर नेवादा समेत तीन अन्य अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि पिछले वर्ष राजकुमार पर जानलेवा हमला किया गया था। उसमें कई लोग नामजद हुए थे। राजकुमार गवाही न दे दे, इसलिए उसकी हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

ALSO READ  पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 27 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

साढ़े तीन घंटे तक हंगामा चला था। इसमें पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। एसआई निखिल यादव, भूपेंद्र यादव आदि ने घेराबंदी कर रविवार सुबह सौरभ व शान को द्रोपदी घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। रास्ताजाम व बाइक फूंकने के मामले में दो को नामजद करते हुए 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ALSO READ  बाराबंकी में 27 अक्टूबर से सजेगा देवा मेला 2026, जावेद अली और मोहम्मद दानिश देंगे संगीत की प्रस्तुति

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!