Skip to main content

Naradsamvad

तेज आंधी से गिरा टीन शेड-दो बच्चों की मौत,एक का इलाज जारी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(एडिटर)

Ad image

 

 

राम सनेहीघाट-गुरुवार के शाम करीब 5 बजे आई तेज आंधी पानी में तहसील क्षेत्र के कचार मजरे हकामी गांव के बाहर स्थित टीन शेड गिर गया ।जिसमे आंधी से बचने के लिए आश्रय लिए बच्चे दब गए।ग्रामीणों ने जल्दी उन्हें निकालकर सीएचसी रामसनेहीघाट पहुचाया जिसमें दो बच्चो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कचार मजरे हकामी निवासी ज्योति पुत्री मुन्नालाल अपने भाई सौरभ, सुमित और गांव अन्य दो बच्चो के साथ पिपरमिंट लगा रहे थे साथ ही बकरी भी चरा रही थी ,शाम पांच बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी तो सभी बच्चे पास के बने बंद मुर्गी फॉर्म में चले गए । तेज बारिश और हवा के चलते मुर्गी फॉर्म का टीन शेड गिर गया ।

ALSO READ  Oura Ring 5 भारत में लॉन्च, 39,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा हेल्थ ट्रैकिंग का विकल्प

 


खंभे के नीचे ज्योति पुत्री मुन्ना लाल 12 और शिवम् पुत्र राजू यादव 13 और सौरभ व अन्य बच्चे टीन के नीचे दब गए । सौरभ और अन्य सभी बच्चे बाहर निकले और चिल्लाने लगे ।शोर सुनकर ग्रामीणों ने जल्दी से टीन हटाया तो और सभी को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुचाया जहां पर तैनात डाक्टर अनूप सैनी ने ज्योति और शिवम् को मृत घोषित कर दिया जबकि सौरभ का इलाज किया जा रहा है। ।परिजन ज्योति और शिवम् का शव लेकर घर चले गए । बाकी सभी बच्चे सुरक्षित बताए गए है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी भी सीएचसी पहुँचे लेकिन तबतक परिजन जा चुके थे।

ALSO READ  भोपाल के भानपुर ब्रिज के नीचे Think Gas पाइपलाइन में लगी भीषण आग, इलाके में मची भगदड़
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!