Skip to main content

Naradsamvad

डीएम शशांक त्रिपाठी ने तहसील सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट क्षेत्र में बाढ़ कार्यों का किया निरीक्षण दिए निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल ,नारद संवाद न्यूज़ बाराबंकी

बाराबंकी, जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को तहसील सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट क्षेत्र में चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित अलीनगर – रानीमऊ तटबंध के ग्राम सेमरी, बसंतपुर, कोठरी गोरिया एवं लोदेमऊ में चल रही परियोजनाओं का मोटरबोट से अवलोकन किया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड शशिकांत सिंह, सहायक अभियंता अतुल ओझा तथा अवर अभियंता रविकांत मौर्य भी उपस्थित रहे।

तीन प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि उक्त क्षेत्र में इस समय तीन प्रमुख बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाएं क्रियान्वित हैं, जिनमें 1100 मीटर में पर्क्यूपाइन स्टड निर्माण, 13 जीयो बैग स्टड तथा एक स्पर रेस्टोरेशन कार्य शामिल है। उन्होंने इन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ड्रेजिंग कार्य का लिया जायजा

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कोठरी गोरिया, तेलवारी तथा सनांवा ग्राम पंचायत के कहारनपुरवा के सामने चल रहे ड्रेजिंग कार्य का 0 से 3 किमी तक मोटरबोट द्वारा निरीक्षण किया। यह कार्य 45 मीटर चौड़ाई में 3 किमी लंबाई तक ड्रेजर के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने अभियंताओं से चैनल-वाइज ड्रेजिंग की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह, एसडीएम न्यायिक पूजा गुप्ता, एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह, बीडीओ सिरौलीगौसपुर अदिती श्रीवास्तव एवं ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  बाराबंकी: मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मिशन शक्ति 6 के तहत महिलाओं और लड़कियों को किया जागरूक
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!