Skip to main content

Naradsamvad

LDA’s bulldozer ran in Lucknow’s Mohanlalganj | लखनऊ मोहनलालगंज में चला LDA का बुलडोजर: 97 बीघा अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई , प्राधिकरण से नहीं पास था नक्शा – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। शुक्रवार को प्रवर्तन टीम ने मोहनलालगंज क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 40 बीघा, 7 बीघा और 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 3 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

.

प्रवर्तन 2 के जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक ने बताया कि उमाकांत सिंह और अन्य द्वारा स्पर्श सिटी के नाम से मौरावा रोड, भसण्डा, मोहनलालगंज में लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराये बिना अवैध तरीके से की जा रही इस प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया ।

ALSO READ  उत्तराखंड के युवक ने बनाया अपना इलेक्ट्रिक विमान, 13 साल की मेहनत के बाद पहली बार भरी उड़ान

राकेश तिवारी और अन्य द्वारा लगभग 7 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी तरह लवकुश यादव पुत्र हरदेव लाल यादव द्वारा उपवन सिटी (संस्कृति इन्फ्रा कम्पनी) के नाम से रानीखेड़ा, डेहवा, मौरावा रोड, थाना-मोहनलालगंज में लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से नक्शा पास कराये बिना की जा रही इन अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध न्यायालय के ध्वस्तीकरण के आदेश ध्वस्तीकरण की गई।

ALSO READ  JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!