Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

Attachment of houses of two accused in Azamgarh | आजमगढ़ में दो आरोपियों के घरों की कुर्की: किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में फरार चल रहा था आरोपी कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई – Azamgarh News

[ad_1]

Ad image

आजमगढ़ में किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले के घर पर की गई कुर्की की कार्रवाई।

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपों के घर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इस मामले में 20 जुलाई 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि मे

ALSO READ  अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मुंबई पहुंचे, एस जयशंकर के साथ व्यापार समझौते पर करेंगे अहम चर्चा

.

जब मासूम ने इसका विरोध किया था तो आरोपी ने गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की थी। इस मामले में मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। इस विवेचना के क्रम में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई।

मुकदमा के दौरान आरोपी ना तो न्यायालय में हाजिर हुआ और ना हीआत्मसमर्पण किया। ऐसे में आरोपी के घर पर नोटिस चश्पा की गई। नोटिस लगने के 1 माह बाद भी जब आरोपी नहीं आया तो आरोपी अमित पांडे के घर ग्राम प्रधान और परिजनों की उपस्थिति में कुर्की की कार्रवाई की गई।

ALSO READ  बेटियों का सम्मान ही सच्ची देवी पूजा है, भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया संदेश

एक और फरार के घर की गई कुर्की

इसके साथ ही अहिरौला थाने के अंतर्गत एक और मामले में आरोपी नूर मोहम्मद के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। आरोपी नूर मोहम्मद लगातार फरार चल रहा था और थाने की पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी।

ALSO READ  पीलीभीत में मंडी काउंसिल की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर राइस मिल पर 9.88 लाख का जुर्माना

इसके बावजूद भी आरोपी ने ना तो सरेंडर किया और ना ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। ऐसे में कोर्ट ने आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1645680
Total Visitors
error: Content is protected !!