Naradsamvad

[post-views]

A teenager was raped in Jalaun, police did not take any action | जालौन में किशोर से कुकर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई: पीड़ित फरियाद के लिए लगाता रहा चक्कर, एसपी के आदेश पर केस दर्ज – Jalaun News

[ad_1]

अनुज कौशिक | जालौन17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में एक 13 साल के किशोर के साथ कुकर्म की वारदात सामने आई है। एक गांव के रहने वाले एक युवक ने किशोर को मंदिर ले जाने के बहाने खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही किसी को बताने पर उसको जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना की शिकायत पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से की। मगर पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। न्याय न मिलने पर परिजन किशोर को लेकर एसपी के पास पहुंचे गुहार लगाने पहुंचे। जहां एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी।

बाइक पर बैठा कर गेहूं के खेत में ले गया

मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का है। इस थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 13 वर्षीय किशोर 15 मार्च को होली पर मंदिर में पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक उपेन्द्र सिंह पुत्र परशुराम उर्फ कल्ले ने किशोर को देखते हुए अपनी बाइक पर बैठा कर गेहूं के खेत में ले गया। जहां उसके साथ जबरन कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसके साथ कुकर्म करते हुए वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अपने साथ हुए इस घटना के बारे में किशोर ने अपने घर परिवार के लोगों को बताई, जिसके बाद 13 वर्षीय किशोर की बहन ने इस घटना के बारे में हदरुख पुलिस चौकी पहुंचकर जानकारी दी।

न्याय के लिए पुलिस के चक्कर लगाता रहा

मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित और उसकी बहन कुठौंद थाने पहुंची। मगर पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। 15 दिन किशोर और उसकी बहन न्याय के लिए पुलिस के चक्कर लगाती रही, मगर कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित की बहिन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के पास पहुंची। जहां उसने पूरे घटना के बारे में जानकारी दी। साथ ही वायरल वीडियो के बारे में भी अवगत कराया। इसका संज्ञा लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए, इसके बाद कुठौंद थाना पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

इस मामले में कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी उपेंद्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा अप्राकृतिक सेक्स की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

212434
Total Visitors
error: Content is protected !!