Naradsamvad

[post-views]

People are troubled by traffic jam in Balrampur | बलरामपुर में जाम से लोग परेशान: एक घंटे तक फंसे रहे लोग, भारी वाहनों की आवाजाही से बिगड़ी व्यवस्था – Balrampur News

[ad_1]

बलरामपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जाम से लोगों को भारी परेशानी हुई। - Dainik Bhaskar

जाम से लोगों को भारी परेशानी हुई।

बलरामपुर में संतोषी माता मंदिर के पास आज सुबह 11 बजे से भीषण यातायात जाम की स्थिति बन गई। जाम का मुख्य कारण रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन का आवागमन और शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहा। हालांकि अभी भी आवागमन में समस्या बनी थी हुई है।

वीर विनय चौक, संतोषी माता मंदिर और झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात की स्थिति गंभीर हो गई। गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली का शहर में प्रवेश भी जाम का एक प्रमुख कारण बना। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम की दो तस्वीरें देखिए…

जल्द समाधान की मांग की स्थानीय निवासी अमन कुमार ने बताया कि फुलवरिया बाईपास से एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। बड़े वाहनों को इस मार्ग से भेजा जाए तो जाम की समस्या कम हो सकती है। लेकिन भारी वाहन अभी भी शहर से होकर गुजर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि जाम से पूरा नगर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान आवश्यक है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

315590
Total Visitors
error: Content is protected !!