Naradsamvad

[post-views]

The holy month of Ramadan begins tomorrow | रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू: सुलतानपुर में नजर आया चांद, रविवार से पहला रोजा – Sultanpur News

[ad_1]

असगर नकी | सुलतानपुर57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुलतानपुर में नजर आया चांद। - Dainik Bhaskar

सुलतानपुर में नजर आया चांद।

सुलतानपुर में रमजान का चांद नजर आ गया है। मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी और अन्य मौलानाओं ने चांद का दीदार कर इसकी पुष्टि की। रविवार से पहला रोजा रखा जाएगा।

मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने बताया कि रमजान बरकतों और रहमतों का महीना है। इस पवित्र महीने में की गई हर नेकी का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है। मुसलमान इस दौरान इबादत करते हैं। वे गरीबों की मदद करते हैं। जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

रमजान के महीने में कई पुण्य के काम किए जाते हैं। गरीब बेटियों की शादी में मदद करना, बीमारों का इलाज कराना और जरूरतमंदों का सहारा बनना इनमें शामिल है। मौलाना के अनुसार, इस महीने की इबादतें और नेकियां अल्लाह की बारगाह में खास महत्व रखती हैं।

वहीं शहर के खैराबाद स्थित मस्जिद मीर बंदे हसन के पेश इमाम मौलाना बबर अली खां ने बताया कि रमजान का चांद दिख गया है देर रात सहरी करके सुबह से पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह की आजान से पहले सहरी खाना बंद किया जाएगा और शाम को मगरिब बाद रोजा खोला जाएगा।

मौलाना मदारूस सलाम ने बताया कि रमजान का चांद नज़र आया है ईशा की नमाज़ के बाद से सभी मस्जिदों में तराबीह शुरू हो गई है। आपको बता दें कि खैराबाद स्थित जामे अरबिया, जामे इस्लामिया, मस्जिदे हिरा, जामे हबिबिया, बेलाल मस्जिद डिहवा, चौक स्थित बीबिया मस्जिद व जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ देखने को मिल रही है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

309718
Total Visitors
error: Content is protected !!