Skip to main content

Naradsamvad

बम बम भोले नाथ के जयकारों के साथ महाशिवरात्रि पर लाखों शिव भक्तों ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

बाराबंकी के महादेवा का अनोखा स्वयंभू शिवलिंग श्रीलोधेश्वर धाम

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़ बाराबंकी

 बाराबंकी।श्रीलोधेश्वर महादेवा में लाखों श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जलाभिषेक कर पूजन दर्शन किया।कानपुर उन्नाव औरैया जालौन लखनऊ आदि जिलों से आए श्रृद्धालु कतार बद्ध होकर मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक कर अपने घरों को कूंच कर किया। कई हजार पदयात्री श्रद्धालु बुढ़वल स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अपने गंतव्य को गए।रामनगर ब्लॉक मुख्यालय पर महादेवा आए श्रद्धालुओं की सेवा में पांडाल सजाकर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरी सब्जी छोले चावल का प्रसाद पाया।वहीं महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर चेयरमैंन रामशरण पाठक द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में छोले चावल पूरी सब्जी हलवा एवं व्रती भक्तों के लिए पवित्र फलाहार की व्यवस्था की गई।इस पुनीत कार्य में रविकांत पांडे दयाशंकर तिवारी संजय कुमार तिवारी शुभम जायसवाल टिंकू तिवारी राजेश शुक्ला पंकज पाठक आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।श्रीप्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के महाआयोजन में उमड़े पचासों करोड़ के जन सैलाब के बाद भी उसी दौरान महादेवा धाम में माघ मास की बसंतपंचमी तिथि से लेकर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि तक कई लाख कांवरियों ने कांवर चढ़ाई साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगाजल से अभिषेक किया।पूरा महादेवा क्षेत्र शिवभक्तों से खिल उठा महाशिवरात्रि का ये मधुर पर्व जगत के मातापिता शिवपार्वती जी के शुभविवाह मिलन की बहु प्रतीक्षित बेला का पर्याय है।महादेवा के फाल्गुनी कांवरियां मेले में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता व जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में अधिकारियों की निगरानी में 2025 का फाल्गुनी मेला महाशिवरात्रि की कल्याणी तिथि पर पूर्ण हुआ।भोले के भक्तों ने कठिन पदयात्रा कर कांवर लाकर श्रीलोधेश्वर जी को अर्पित की और धन्य हो उठे उन्ही शिवभक्तों की सेवा कर होली के त्योहार पर धन धान्य व प्रसन्नता से परिपूर्ण हुए क्षेत्रवासी।वहीं आज के दिन क्षेत्र के सारे शिवालयों पर बड़ी ही धूम रही भक्तिभाव से पांचों प्रहर की पूजा सहित विविध आयोजन पूर्ण किए गए। लोधेश्वर महादेव गर्भ ग्रह में प्रशासन के अनुसार फाल्गुनी मेला जब से शुरू हुआ है उसमें कानपुर उन्नाव औरैया कानपुर देहात जालौन उरई लखनऊ बाराबंकी बहराइच गोंडा सहित कई जनपदों के श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि तक 5 लाख श्रद्धालुओं ने लोधेश्वर महादेव का जलाअभिषेक किया है।

ALSO READ  महोबा में मंदिर से गहने और चांदी का मुकुट चोरी, 5 लाख के सामान पर हाथ साफ किया
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!