राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी)
खाद्य पदार्थ में रंगों का प्रयोग किया जाना वर्जित, साफ-सफाई पर दें वविशेष ध्यान
रामनगर बाराबंकी।लोधेश्वर महादेव में चल रहे फाल्गुनी मेले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगौती प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर अंकिता यादव के द्वारा महादेव मेले में लगी दुकानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण करते समय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई के दुकानदारों को किसी भी प्रकार के रंग के प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई साथ ही साथ खाद्य पदार्थ को ढक कर बिक्री की जाए।खाद्य पदार्थों में पेपर के उपयोग के लिए भी चेतावनी दी गई खाद्य पदार्थों में पेपर का उपयोग न किया जाए।

































