Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी कम्पनी LUCC के माध्यम से धोखाधड़ी के अभियोगों में फरार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्यवाही

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

Ad image

वरिष्ठ उप निरीक्षक विष्णु शर्मा फरार अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा करते हुए।

 

एडिटर के के शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

 बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध जनपद में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।इसके साथ ही पंजीकृत अभियोगों के सफल अभियोजन हेतु अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने हेतु नियमानुसार विधिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है-

इसी क्रम में फर्जी कम्पनी “द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (LUCC)” के नाम से ऑफिस खोलकर विभिन्न स्कीमों के माध्यम से जनता के भोले भाले लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर फर्जी बांड बनाकर मेच्योरिटी का पैसा देने का वादा कर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 289,292,293,294,295/2024 धारा 61(2)/111(2)(II)/316(5)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस एवं 3/21 अबिनियमित निक्षेप स्कीम पाबंदी अधिनियम 2019 में वांछित अभियुक्त डॉ0 उत्तम सिंह राजपूत पुत्र स्व0 रामखेलावन लोध व श्रीमती माया सिंह राजपूत पत्नी डॉ0 उत्तम सिंह राजपूत निवासी बाराबंकी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर जमुरिया नाला दयानंद नगर थाना कोतवाली नगर बाराबंकी, ए-19 स्प्रिंग गार्डेन मेन चौराहे के पास उत्तरधौना थाना बीबीडी कमिश्नरेट लखनऊ मूलपता ग्राम बसौली थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा वारण्ट जारी किया गया था। किन्तु अभियुक्त गिरफ़्तारी/वारण्ट के तामीला से बचने के लिए अपने आप को पुलिस से छुपा रहे हैं।न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0-48 बाराबंकी द्वारा अभियुक्त के हाजिर होने की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा धारा 82 द0प्र0सं0 का नोटिस जारी किया गया जिसके क्रम में आज थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा वांछित डॉ0 उत्तम सिंह राजपूत श्रीमती माया सिंह राजपूत उपरोक्त के विरुद्ध नोटिस धारा 82 द0प्र0सं0 की कार्यवाही के तहत निरीक्षक रणजीत सिंह, निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिक्षक शमशाद अली व आरक्षी रोहित शर्मा द्वारा अभियुक्तगण के पता ए-19 स्प्रिंग गार्डन उत्तरधौना थाना बीबीडी कमिश्नरेट लखनऊ, थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दयानंद नगर स्थित प्लॉट नंबर 1155, 1156 हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर एवं मकान नंबर-8 व 10 नेहरू नगर, सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी स्थित आवासों पर डुग डुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए सार्वजनिक स्थान एवं अभियुक्तगण के आवासों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया।तथा आस-पास के लोगों को भी इस बारे में अवगत कराया गया कि यदि उपरोक्त अभियुक्तगण मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होते हैं तो शीघ्र ही इनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जायेगी ।

ALSO READ  बाराबंकी में कार और एलपीजी टैंकर की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग घायल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!