Skip to main content

Naradsamvad

SP MP’s big disclosure in Parliament | सपा सांसद का संसद में बड़ा खुलासा: मुजफ्फरनगर में नकली खाद और कैंसर का खतरा, डिस्टलरी की राख से बन रही नकली पोटाश – Muzaffarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकसभा में उठाया मुद्दा। - Dainik Bhaskar

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकसभा में उठाया मुद्दा।

मुजफ्फरनगर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकसभा में एक गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने क्षेत्र में नकली खाद और पेस्टिसाइड के निर्माण का मामला सामने रखा, जो जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन रहा है।

सांसद के अनुसार, मुजफ्फरनगर में कई फैक्ट्रियां डिस्टलरी की राख को केवल 27 रुपये प्रति कुंतल में खरीदकर उसे पोटाश के रूप में बेच रही हैं। यह नकली पोटाश आईपीएल, कृपको और इफको जैसी बड़ी कंपनियों को सप्लाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के लोग इस अवैध कारोबार में शामिल हैं।

ALSO READ  BYD का लग्जरी ब्रांड Denza 13 नवंबर 2026 को भारत में होगी लॉन्च, बाजार में आएगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV

सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि जनपद के हर गांव में कैंसर के कम से कम दो मरीज मिल रहे हैं। इसका मुख्य कारण फसलों में प्रयोग किए जाने वाले हानिकारक रसायन हैं। विशेष रूप से एक ‘वेंजमीन केमिकल फॉर्मूला’ का उपयोग किया जा रहा है, जिसे पंजाब और हरियाणा में पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।

ALSO READ  राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने इटावा में किया कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 चुनाव के लिए बनाई रणनीति

प्रदूषण की समस्या भी गंभीर है। फैक्ट्रियां रात में पन्नी जलाती हैं और चिमनियों से निकलने वाला धुआं और राख स्थानीय निवासियों की आंखों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है।

ALSO READ  बाराबंकी: कोठी पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!