Skip to main content

Naradsamvad

Women’s wrestling started in Ambedkar Nagar | अम्बेडकरनगर में महिला कुश्ती का शुभारंभ: 53, 59 और 68 किग्रा वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, डीएम ने किया पुरस्कृत – Ambedkarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अम्बेडकरनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर के राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ओपन राज्य आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 53 किग्रा भार वर्ग में अम्बेडकरनगर की साक्षी ने गाजीपुर की साधना यादव को 9-3 से, गाजियाबाद की डाली ने अयोध्या की आंचल यादव को 8-5 से, वाराणसी की करिश्मा त्रिपाठी ने देवरिया की आकृति को 7-6 से, और कानपुर की मोनिका यादव ने आजमगढ़ की अन्नू यादव को हराया।

ALSO READ  MLC चुनाव में सपा की जीत PDA की एकता और जनता का समर्थन है: अखिलेश यादव

59 किग्रा वर्ग में आजमगढ़ की संजना वर्मा ने अयोध्या की अंशिका यादव को, जबकि प्रयागराज की नीलू गौतम ने वाराणसी की ख्वाईस यादव को 7-6 से पराजित किया। 68 किग्रा वर्ग में कानपुर की अनीता चौधरी ने आजमगढ़ की दिक्षा यादव को, और गाजीपुर की गोल्डी यादव ने देवीपाटन की शिवांगी सरोज को 5-4 से हराया।

ALSO READ  बाराबंकी में सिगरेट खरीदने को लेकर विवाद, PAC सब-इंस्पेक्टर समेत तीन लोग घायल

जिलाधिकारी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल भावना ही खिलाड़ी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। पुलिस अधीक्षक ने इन खिलाड़ियों को देश का भविष्य बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने किया।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  अलीगढ़ में कोर्ट परिसर में नशे की हालत में दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!