Naradsamvad

[post-views]

नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने जरूरतमंद लोगों को बांटी रजाई

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने दर्जनों जरूरतमंदों को रजाई वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। ठंड से राहत पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक इन दिनों पूरे नगर क्षेत्र में निरंतर कंबल और रजाई वितरण का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने स्वयं विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर गरीब, असहाय और बुजुर्ग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए अब रजाई वितरण का कार्य भी तेज कर दिया गया है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो।इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा नगर क्षेत्र में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था भी लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलवाकर राहगीरों और गरीबों को राहत पहुंचाई जा रही है। नगर पंचायत की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। रजाई वितरण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि “समाज सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इस भीषण ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर आत्मसंतुष्टि मिलती है। जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है और मैं हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा,उन्होंने कहा कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक नगर पंचायत की ओर से राहत कार्य निरंतर जारी रहेंगे और किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।नगर अध्यक्ष की इस जनकल्याणकारी पहल से नगर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और लोग उनके सेवा भाव की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। इस मौके पर अमित बल्लू बाबा सनी मिश्रा आदि नगर पंचायत के कर्मचारी कड़ी मेहनत रहे है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646618
Total Visitors
error: Content is protected !!