Skip to main content

Naradsamvad

भाजपा महादेवा मंडल कार्यालय पर तहरी भोज संग सम्मान समारोह, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक व पत्रकार हुए सम्मानित

Vivek Shukla
2 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: SFHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

महादेवा बाराबंकी।लोधेश्वर महादेवा स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के एक वर्ष के सफल व बेमिसाल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं समरसता तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी राहुल सिंह मढ़ना के संयोजन में तथा महादेव व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंजनी अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता शीतला प्रसाद वाजपेई ने की। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर महादेव मंडल संरक्षक शिव गोविंद अवस्थी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक विवेकानंद मिश्रा, अजय कुमार सिंह तथा पत्रकार संघ अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, चंद्र प्रकाश चौरसिया, संत कुमार उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।संबोधन के पश्चात वरिष्ठ शिक्षक विवेकानंद मिश्रा, अजय सिंह, द्वारिका प्रसाद शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता काशी प्रसाद तिवारी, डॉ. महेश तिवारी, अयोध्या प्रसाद अवस्थी सहित बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र डालकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में समरसता तहरी भोज में सभी ने सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनगर कमलेश अवस्थी, श्रवण शुक्ल, दीपू अवस्थी, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल अवस्थी, अजय कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनिरुद्ध अवस्थी, दीपक अवस्थी, रवि चौहान, रंजित कौशल, गणेशपुर किन्नर गद्दी की मालकिन ललिता तिवारी, कमलेश गुरु जी, ऋषि तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ  हीटवेव के खतरे में भारत के बच्चे और बुजुर्ग, जीडीपी का 4.2 प्रतिशत नुकसान
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!