Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

नव वर्ष पर जनसंपर्क सम्मेलन में गौरीकांत दीक्षित ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, सेवा भाव से जीता दिल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)।नव वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित जनसंपर्क सम्मेलन–2026 के अंतर्गत शनिवार को क़स्बा रामनगर स्थित नसीर कोटा के पास एक अत्यंत सराहनीय व प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री गौरीकांत दीक्षित रहे।नव वर्ष के इस पावन अवसर पर श्री दीक्षित ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद, असहाय व गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौरीकांत दीक्षित ने कहा कि “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। नव वर्ष पर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना मेरे लिए सबसे बड़ा संकल्प है। भाजपा सदैव सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण की भावना के साथ कार्य करती रही है।”उन्होंने आगे कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड, भूख या अभाव से पीड़ित न रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल राजनीतिक व सामाजिक भविष्य की कामना की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464198
Total Visitors
error: Content is protected !!