दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच स्पा सेंटरों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। 26 नवंबर को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाकों के चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें 29 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
इस पुलिस कार्रवाई से स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान A-One Spa and Salon, Organic Spa, Maurya Spa और Heritage Spa को निशाना बनाया गया।
15 लोग हिरासत में और केस दर्ज
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें स्पा सेंटर के संचालक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल हैं। अधिकारियों ने चार अलग-अलग मामलों में Immoral Traffic (Prevention) Act (ITP Act) के तहत केस दर्ज किए हैं।
सर्दियों के मौसम में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे इन कथित अवैध ऑपरेशनों पर पुलिस की इस कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।









