Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बकरा चोरी का वीडियो आया सामने, कार सवार चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।खेत में चर रहे तीन बकरों को कार सवार शातिर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर लिया। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित द्वारा चोरों का पीछा किए जाने पर वे फिल्मी अंदाज में कार समेत फरार हो गए। मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी पर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवा निवासी मोहम्मद साबिर के तीन बकरे मंगलवार को पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे स्थित खेत में चर रहे थे। इसी दौरान शीशों पर काली फिल्म लगी एक कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे अज्ञात चोरों ने अचानक तीनों बकरों को जबरन कार में लादा और मौके से फरार होने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बाइक से चोरों का पीछा किया, लेकिन बुढ़वल चौराहे पर जाम लगा होने के कारण चोर रांग साइड से वाहन निकालते हुए बकरों को लेकर फरार हो गए। कार पर बकरा लादकर भागते चोरों का वीडियो भी पीड़ित द्वारा बनाया गया है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध वीडियो के आधार पर चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464170
Total Visitors
error: Content is protected !!