Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बुढ़वल चौराहे पर खुला नया मेडिकल स्टोर, अंग्रेजी-आयुर्वेदिक व पशु दवाएं एक ही छत के नीचे

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रामशरण पाठक ने गुरुवार को बुढ़वल चौराहे के फतेहपुर मोड़ पर नववर्ष के अवसर पर एक नए मेडिकल स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किया। आशू मिश्रा द्वारा संचालित इस मेडिकल स्टोर के शुभारंभ पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि अंग्रेजी, आयुर्वेदिक एवं पशु चिकित्सा से संबंधित दवाओं की एक ही स्थान पर उपलब्धता से अब लोगों को दवाइयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह मेडिकल स्टोर उचित मूल्य पर सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराएगा, जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, सभासद इसरार खान, पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, सनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संचालक आशू मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321241
Total Visitors
error: Content is protected !!