रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
सम्मान समारोह आयोजित, प्रबंधक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बाराबंकी।
बाराबंकी जिले के सावित्री देवी राम आधार कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।फतेहपुर नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में कबड्डी, कुश्ती एवं दौड़ जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता में फतेहपुर क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सावित्री देवी राम आधार कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।कॉलेज की अंडर-16 एवं अंडर-19 कबड्डी टीमों ने फाइनल मुकाबले में मेजबान नेशनल इंटर कॉलेज को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अनुज ने कुश्ती प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋतिक ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।सम्मान समारोह में कॉलेज के प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, बृजेश वर्मा एवं अमित कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहेगी।































