Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

जिलाधिकारी की पहल से एक साल बाद लापता युवक का पता चला, घर वापसी की तैयारी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से रामनगर क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा परसपुर से करीब एक वर्ष से लापता 35 वर्षीय युवक की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। युवक को लेने के लिए रामनगर पुलिस की टीम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ रवाना की गई है।तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि बिंदौरा परसपुर निवासी योगेन्द्र उर्फ पूरन (35), जो कुछ मंदबुद्धि है, मार्च 2025 में कुर्सी थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था, जहां से वह लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था।
नववर्ष के दिन 1 जनवरी को बेरीनाग, जनपद पिथौरागढ़ निवासी त्रिभुवन पाठक ने जिलाधिकारी बाराबंकी को सूचना दी कि पूरन नामक एक व्यक्ति उनके यहां मिला है, जो बाराबंकी व रामनगर जाने की बात कह रहा है। जिलाधिकारी ने तत्काल व्यक्तिगत रुचि लेते हुए जांच कराई, जिसमें युवक की पहचान योगेन्द्र उर्फ पूरन पुत्र सत्यप्रकाश के रूप में हुई।तहसील प्रशासन रामनगर ने पिथौरागढ़ जिला प्रशासन से समन्वय कर परिजनों से वीडियो कॉल के माध्यम से पहचान कराई। पहचान पक्की होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस ने युवक को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी क्रम में युवक के भाई अमरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को बेरीनाग के लिए रवाना हो गए। जिलाधिकारी के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461709
Total Visitors
error: Content is protected !!