Naradsamvad

[post-views]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।घर से किसी कार्यवश निकले बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।थाना क्षेत्र के ग्राम मधवा जलालपुर निवासी 30 वर्षीय आनंद पुत्र रामलोचन बृहस्पतिवार की शाम अपनी बाइक से किसी काम से महादेवा की ओर जा रहे थे। जब वह ग्राम गर्री के निकट पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646623
Total Visitors
error: Content is protected !!