रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी
रामनगर (बाराबंकी)।कस्बा रामनगर के चेयरमैन रामशरण पाठक द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण का अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने निज निवास पर कंबल वितरित करते हुए कहा कि नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। मानव सेवा के बिना नारायण की सेवा संभव नहीं है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद ठंड से परेशान न रहे।चेयरमैन रामशरण पाठक ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए नगर और नगर से बाहर के जरूरतमंद परिवारों तक बिना किसी भेदभाव के सहायता पहुंचाई जा रही है। विगत कई दिनों से यह सेवा कार्य मानवीय संवेदना के साथ अनवरत चल रहा है। सहायता के लिए जो भी पीड़ित उनके पास पहुंचता है, वह निराश नहीं लौटता।नगरवासियों का कहना है कि चेयरमैन का यह सतत प्रयास उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता को दर्शाता है। कंबल वितरण से ठंड में राहत मिलने के साथ ही जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दे रही है।































