Naradsamvad

[post-views]

खलिहान की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कई घंटे चला हंगामा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।तहसील क्षेत्र के ग्राम गगियापुर में खलिहान की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष गुलजार हुसैन की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। अतिक्रमण हटाने के दौरान कब्जाधारियों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर और कर्मचारियों से बहस कर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, जिससे कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाकर खलिहान की भूमि खाली करा ली गई।कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल विनीत कुमार रावत व लेखपाल आशुतोष वर्मा भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में जेसीबी का प्रयोग किया गया। इस दौरान किसान नेता गुलजार हुसैन, राममिलन, नरेंद्र, अवधेश रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1219485
Total Visitors
error: Content is protected !!