Skip to main content

Naradsamvad

पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने अपने जन्म दिवस पर लोधेश्वर महादेवा में टेका माथा जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी।पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर समाज सेवा का संदेश दिया।पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि समाज सेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य करते रहते हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।पूजन-अर्चन के बाद रामनगर स्थित डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे जरूरतमंदों में खुशी देखी गई। इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय पाठक राजेश अवस्थी रोहित मिश्रा शुभम अवस्थी रवि शर्मा दीपक योगांत शुक्ला गोविंदा त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  AI की वजह से बढ़ी मेमोरी चिप की कीमतें, भारत में स्मार्टफोन की मांग पर पड़ा असर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!