Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

फांसी के फंदे से झूलता मिला अधेड़ का शव जांच में जुटी पुलिस

रामनगर बाराबंकी।
थाना क्षेत्र के ग्राम बिछलखा में सोमवार की शाम घर से निकले एक अधेड़ व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिछलखा निवासी बृज मोहन पुत्र बिंद्रा प्रसाद (52) सोमवार की देर शाम किसी काम से घर से निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक बाग में ग्रामीणों ने उनका शव फांसी के फंदे से लटकता देखा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461777
Total Visitors
error: Content is protected !!