Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बुढ़वल में किशोरी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़वल में शुक्रवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।ग्राम बुढ़वल निवासी उस्मान की 17 वर्षीय पुत्री सीमा शुक्रवार को घर के एक कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर परिजनों ने कड़ी मशक्कत कर दरवाजा खोला तो देखा कि सीमा फांसी के फंदे से झूल रही थी।परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464250
Total Visitors
error: Content is protected !!