Skip to main content

Naradsamvad

रेलवे पुलिस ने रेलवे सिग्नल केबल चोरी करते हुए पिता पुत्र को रंगो हाथ पकड़ कर भेजा जेल

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल ,नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील स्थित बुढ़वल स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल थाना बुढ़वल के प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह यादव के पर्वेक्षण तथा दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल धर्मज्ञ वर्ता सिंह एवं कांस्टेबल रामजीत यादव द्वारा रात्रि गस्त के दौरान बुढ़वल स्टेशन के पास दो व्यक्तियों को स्टेशन परिसर में रखे 19 कोर रेलवे सिग्नल केबल ड्रम से चोरी कर 19 कोर की 21 मीटर रेलवे सिग्नल केबल (कीमत लगभग 5200 रुपए) बुढ़वल रेल परिसर में ही स्थित दुकान के अंदर से जब्त कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त नागेंद्र कुमार बाजपेई उम्र 60 वर्ष पुत्र गिरजा शंकर,विमल वाजपेई उम्र 30 वर्ष पुत्र नागेंद्र कुमार बाजपेई, निवासी स्टेशन रोड, बुढ़वल, थाना रामनगर, जिला बाराबंकी।पकड़े गए दोनों अभियुक्त पिता पुत्र हैं, तथा रेल परिसर में ही उक्त दुकान चलाते हैं।थाना बुढ़वल के प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह यादव ने बताया स्टेशन पर रखे रेलवे सिग्नल केबल से कॉपर के तार दो अभियुक्त चोरी कर रहे थे उनको हमने रात में रंगो हाथ पकड़ लिया है पूछताछ करने के बाद पिता पुत्र को जेल भेज दिया गया। जो रेलवे सिग्नल केबल तार चोरी कर रहे थे वह काफी कीमती होते हैं उनका कापर ज्वेलरी बनाने में किया जाता है जिसकी वजह से उसकी कीमत भी ज्यादा रहती है। दोनों बाप बेटे बुढ़वल स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाते थे।

ALSO READ  बाराबंकी के हैदरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवी ऋचा मिश्रा करेंगी संचालन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!