Skip to main content

Naradsamvad

Car rams into bus on Varanasi-Prayagraj highway, two dead Car of people returning from Mahakumbh rammed into bus | हाईवे पर बस में घुसी कार, दामाद-ससुर की मौत: महाकुंभ से लौट रहे थे, लाशें कार में चिपकीं; 2KM वाराणसी-प्रयागराज हाईवे जाम – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

वाराणसी में बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी बस में घुस गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 महिलाओं की हालत नाजुक है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाशें सीट पर चिपक गईं। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। हादसे के चलते वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर 2 किमी का जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को हटावाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।

ALSO READ  लखनऊ के सादतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली मारकर ढेर

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। कार की स्पीड तेज थी। जब तक ड्राइवर कार को कंट्रोल करता, तब कार ट्रक में घुस गई। घटना वीरभानपुर मोड़ पास गुरुवार दोपहर की है।

ALSO READ  अजीब संयोग: सपा में शामिल होते ही भाजपा की नई कार्यकारिणी सूची में नाम आए पूर्व विधायक विनोद शाक्य

पहले देखिए 2 तस्वीरें

हादसे के बार कार परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बार कार परखच्चे उड़ गए।

घायल महिलाएं जमीन लेटकर तड़पती रही।

घायल महिलाएं जमीन लेटकर तड़पती रही।

पुलिस ने घायलों की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के निवासियों के रूप में की। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ALSO READ  शाहजहाँपुर पुलिस ने C-Plan ऐप से जोड़ा 52,853 नागरिकों को, अपराध नियंत्रण और खोज में मिली मदद

मृतक लोगों के पास मिले मोबाइल और दस्तावेज से उनकी शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उनके घरों में कोहराम मच गया और सभी बनारस के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात हो गए, पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहन को हटवाया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!