Skip to main content

Naradsamvad

Survey speeded up to identify eligible people in Etah | एटा में पात्र लोगों की पहचान के लिए सर्वे तेज: फरवरी तक पूरा होगा सर्वे, अलीगंज में 208 सर्वे पूरे; कच्चे मकान वालों को मिलेगा लाभ – Etah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

नंदकुमार | एटा35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एटा में पात्र लोगों की पहचान के लिए सर्वे तेज। - Dainik Bhaskar

एटा में पात्र लोगों की पहचान के लिए सर्वे तेज।

अलीगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने ब्लॉक सभागार में पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने फरवरी तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

परियोजना निदेशक ने बताया कि अलीगंज में अब तक 208 सर्वे पूरे हो चुके हैं और लगभग 200 और किए जाने हैं। उन्होंने योजना के पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे मकान या एक-दो कमरे वाले मकान सहित पांच श्रेणियों में आने वाले लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

ALSO READ  सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो बुजुर्गों की मौत और PRD जवान घायल

योजना के तहत लाभार्थियों में वे परिवार शामिल होंगे जिनके घरों में शून्य, एक या दो कमरे हैं, जिनकी दीवारें और छत कच्ची हैं, बेघर लोग, भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले, बंधुआ मजदूरी से मुक्त किए गए लोग और आदिवासी समूह के लोग।

ALSO READ  ISRO का बड़ा प्लान: 2029 तक देश में होंगे 4 लॉन्च पैड, बढ़ेगी सैटेलाइट भेजने की क्षमता

हालांकि, कुछ लोग इस योजना के लिए अपात्र होंगे। जैसे वे लोग जिनके पास मोटर चालित दोपहिया, तिपहिया, या चार पहिया वाहन है, कृषि उपकरण या मछली पकड़ने की नाव है। साथ ही, 50,000 रुपये या उससे अधिक की सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारक और जिन परिवारों का कोई सदस्य सरकारी सेवा में है या 10,000 रुपये प्रति माह से अधिक कमाता है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

ALSO READ  वाराणसी MLC चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV कैमरे 10 मिनट तक बंद रहने से मचा हंगामा

बैठक में बीडीओ गोपाल गोयल सहित अन्य ग्राम पंचायत सचिव भी मौजूद रहे। योजना की जानकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर और ब्लॉक स्तर पर होर्डिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

सर्वे की जांच करते अधिकारी।

सर्वे की जांच करते अधिकारी।

कमाता है। कोई भी व्यक्ति जो आयकर, पेशेवर कर का भुगतान करता है या एक रेफ्रिजरेटर या लैंडलाइन फोन कनेक्शन का मालिक है इन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!