Skip to main content

Naradsamvad

Questions raised on LDA’s maintenance fee notice | LDA के अनुरक्षण शुल्क की नोटिस पर उठे सवाल: ग्रेटर जन कल्याण महासमिति ने पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा अपने अपार्टमेंट आवंटियों को अनुरक्षण (मेंटिनेंस) शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जानकीपुरम विस्तार कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के आवंटियों को भी शुल्क जमा करने का नोटिस भेजा गया ह

.

अधूरी सुविधाओं पर शुल्क वसूली अनुचित विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि LDA ने फ्लैटों में अनियमित निर्माण कार्यों के बावजूद पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया जबकि आज भी कई कार्य अधूरे पड़े हैं। उनका कहना है कि आवंटियों द्वारा जमा किए गए कॉरपस फंड व मेंटिनेंस फंड से ही अपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित है।

ALSO READ  बाराबंकी में दो मोटरसाइकिल और टाटा सफारी की जोरदार टक्कर, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

महासमिति महासचिव ने LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से इस संबंध में चर्चा कर मांग रखी कि पहले अपार्टमेंटों में सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएं फिर अनुरक्षण शुल्क की मांग की जाए। उनका कहना है कि अधूरी सुविधाओं वाले अपार्टमेंटों में निवासियों से मेंटिनेंस शुल्क लेना गलत है।

LDA के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

  • LDA ने बिना सभी कार्य पूर्ण किए ही पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
  • यदि प्रमाण पत्र जारी किया गया, तो अभी तक करोड़ों के अधूरे कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया क्यों अपनाई जा रही है?
  • नियमों के अनुसार, **पूर्णता प्रमाण पत्र तभी दिया जाता है जब अधिकारी निरीक्षण कर संतुष्ट होते हैं कि निर्माण स्वीकृत भवन योजना के अनुसार हुआ है। फिर बिना सभी सुविधाएं पूरी किए CC कैसे जारी हुई?
  • बिना **फायर NOC के अपार्टमेंट का कब्ज़ा दे दिया गया, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है।
  • LDA अब आवंटियों से ही अनुरक्षण शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है, जबकि वे पहले ही अधूरी सुविधाओं की मार झेल रहे हैं।
ALSO READ  बाराबंकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की घर में हत्या, भाई और भाभी पर लगा आरोप

LDA प्रशासन की चुप्पी इस पूरे मामले पर LDA के वरिष्ठ अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। आवंटियों और महासमिति ने इस पर स्पष्ट जवाब और पारदर्शिता की मांग की है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि विकास कार्य अधूरे थे, तो किस दबाव में LDA ने CC जारी कर दी?

ALSO READ  वोट चोरी के आरोपों पर बोले संबित पात्रा, 13 करोड़ वोटर हटाने को बताया नियम आधारित प्रक्रिया

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!