Skip to main content

Naradsamvad

A big step towards digital revolution in Vindhyachal division | विंध्याचल मंडल में डिजिटल क्रांति का बड़ा कदम: मंडलायुक्त कार्यालय में ई-ऑफिस शुरू, मार्च 2025 तक सभी कार्यालय होंगे पेपर लेस – Mirzapur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

मिर्जापुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विंध्याचल मंडल में डिजिटल क्रांति के तहत मंडलायुक्त कार्यालय में ई-ऑफिस शुरू। - Dainik Bhaskar

विंध्याचल मंडल में डिजिटल क्रांति के तहत मंडलायुक्त कार्यालय में ई-ऑफिस शुरू।

विंध्याचल मंडल में डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंडलायुक्त कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू कर दिया गया है। जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन आएगा।

ALSO READ  ब्राजील चुनाव में लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा की जीत, चौथी बार संभालेंगे राष्ट्रपति पद

अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडलीय और जनपदीय स्तर के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि 1 मार्च 2025 के बाद किसी भी कार्यालय में मैनुअल कार्य नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वे अपना आईडी और पासवर्ड तुरंत बनवाएं।

ई-ऑफिस प्रणाली डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने में मददगार साबित होगी। यह प्रणाली न केवल पेपरलेस कार्यालय की अवधारणा को बढ़ावा देगी। बल्कि सूचनाओं के आदान-प्रदान और निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी तेज करेगी।

इस दौरान कार्यक्रम में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, अपर निदेशक स्वास्थ्य, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस पहल से प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

ALSO READ  पीएम मोदी को रावण कहने पर असदुद्दीन ओवैसी ने विरोधियों को दिया जवाब, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!