Skip to main content

Naradsamvad

गायत्री बाल शिक्षा निकेतन में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

मां सरस्वती के चित्र पर प्रबंधक ने किया दीप प्रज्वलन

 

Ad image

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला (एडिटर)

बाराबंकी। विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत गणेशपुर के मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय में आज बसंत पंचमी पर्व के पावन अवसर पर विद्यालय में धूमधाम से बसंत पंचमी मनाया गया विद्यालय के प्रबंधक अवधेश कुमार शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर हिमालय पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की हेड मास्टर महेंद्र कुमार तिवारी ने सरस्वती वंदना से शुरुआत की।उसके उपरांत सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विचार बसंत पंचमी पर व्यक्त किया। लोगों ने मां सरस्वती के जयकारे लगाकर बसंत पंचमी मनाया। प्रबंधक अवधेश कुमार शुक्ला ने बसंत पंचमी पर्व पर प्रकाश डाला और बताया आज के दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए जिस पर सरस्वती माता प्रसन्न होती हैं

ALSO READ  ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब पास होने के लिए चाहिए 75 प्रतिशत अंक

और ज्ञान की वर्षा अपने भक्तों पर करती हैं सरस्वती माता को खुश करने के लिए प्रतिदिन बच्चों को मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए आज से बसंत पर्व शुरू हो रहा है पखेतों में फसले लहरा रही हैं हरे भरे पेड़ पौधे खिल उठते हैं आम के वृक्षों पर बौर आना शुरू हो जाता है। इस अवसर पर सभी बच्चों ने मां सरस्वती का कविता पाठ किया उसके उपरांत विद्यालय के प्रबंधक ने सभी बच्चों को प्रसाद वितरित करवाया। इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार पांडे, आयुषी त्रिपाठी ,रेखा पांडे, मोहिनी गुप्ता, ब्योमकेश शुक्ल विराट शुक्ल निधि विश्वकर्मा, पूनम दुबे,शिक्षक अनूप कुमार लोधी,शिक्षिका लक्ष्मी, सीमा देवी, सपना मिश्रा, शिवानी शुक्ला, काजल दीक्षित ,मोहिनी त्रिवेदी, लक्ष्मी देवी, अंकित तिवारी ,शालिनी देवी, सरोज मिश्रा स्तुति जायसवाल सहित सभी शिक्षक व तमाम बच्चे मौजूद रहे।

ALSO READ  अमेठी में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, बस और ट्रक की टक्कर से मची तबाही
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!