Skip to main content

Naradsamvad

Firing on a youth partying outside a shop | दुकान के बाहर पार्टी कर रहे युवक पर फायरिंग: मामूली विवाद पर जानलेवा हमला, 12 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार – Sultanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दोनों आरोपी गिरफ्तार।

सुल्तानपुर में एक पुराने विवाद को लेकर दो किशोरों ने दुकान के बाहर पार्टी कर रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना अखंडनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार की है, जहां मीरपुर प्रतापपुर निवासी उज्जवल सिंह अपने दोस्त रामपुर निवासी अभिषेक सिंह के साथ मोनू

ALSO READ  अंकिता भंडारी केस में एक्ट्रेस उर्मिला सनावर गिरफ्तार, नारको टेस्ट से पहले हुई जेल

.

इसी दौरान बडौरा गांव के दो किशोरों ने उन पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। उज्जवल ने बताया कि वह नीचे बैठ गया, जिससे गोली बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर बाजार के लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे दोनों किशोरों में से एक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई।

ALSO READ  फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रौंदा, 4 लोगों की मौत और 12 घायल

एसएचओ श्याम सुंदर के अनुसार, फरार दूसरे आरोपी को भी 12 घंटे के अंदर अंडर पास सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपियों का उज्जवल के पिता से मामूली विवाद हुआ था, जिसके कारण उन्होंने यह वारदात की। पुलिस ने उज्जवल की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

ALSO READ  लखनऊ के सादतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली मारकर ढेर

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!