Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में पेट्रोल पंप पर ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ चलाया गया अभियान, दर्जनो बाइक-स्कूटी वाहनो के कटे चालान

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला ने बिना हेलमेट सीटबेल्ट के विरुद्ध संघन अभियान चलाया।

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

बाराबंकी। रोड सेफ्टी नियमो के पालन एंव जागरुकता को लेकर परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग ने आज शनिवार को ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत स्वास्तिक पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट सीटबेल्ट के विरुद्ध संघन अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के आने वालों को बैरंग लौटना भी पड़ा। तथा हेलमेट न पहनने वालों के चालान भी काटे गये। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत पेट्रोल भरवाने आये वाहन चालकों को हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के लिये प्रेरित किया। तो वही बिना हेलमेट के आने वाले दर्जनो बाइक-स्कूटी वाहनो के चालान भी काटे गये। इसी दौरान एआरटीओ प्रशासन ने हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाने आये चालको को गुलाब भेंटकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी रामयतन यादव,स्वास्तिक पेट्रोल पम्प प्रबन्धक दीपक जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, केरल और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी, ओडिशा तट पर टकरा सकता है तूफान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!