Skip to main content

Naradsamvad

meerut news meerut crime meerut crime news meerut police ssp meerut meerut ssp Cyber robbers duped a young man of Rs 49,500 | साइबर लुटेरों ने युवक से ठगे ऑनलाइन 49500: नए मोबाइल में खराबी होने पर किया था ट्वीट, अपराधियों ने बना लिया शिकार – Meerut News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

साइबर लुटेरे तरह-तरह से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऑनलाइन मंगाए नए मोबाइल में समस्या आने पर एक युवक ने ट्वीट किया तो साइबर लुटेरे ने खुद को फ्लिपकार्ट से बताकर वीडियो कॉल किया। युवक के आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 49500 का लेनदेन करके साइबर ठ

.

गढ़ रोड की गोल्फ लाइन कालोनी निवासी श्रीकांत ने तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले आईवीआर प्रणाली का उपयोग करते हुए खुद को मोबिकविक से बताया। उसने कहा कि

ALSO READ  अमेठी के गुजीपुर गांव में 16 साल के किशोर का शव खेत में मिला, घर के पास किया गया दफन

तुम्हारे अकाउंट में अनाधिकृत लॉगिन का पता चला है। अगर इसको सिक्योर नहीं किया गया तो नुकसान हो जाएगा। उसने खाते की सुरक्षा के लिए एक ओटीपी दर्ज करने काे कहा। शुरुआत में श्रीकांत ने फोन काट दिया लेकिन दोबारा कॉल आने पर उसने आईवीआर पर भरोसा करते हुए ओटीपी दर्ज कर दिया। इसके बाद श्रीकांत के मोबाइल पर कई मैसेज आए। फिर जिप वॉलेट से से एक ईमेल आया। जिसमें 29982 रुपये का बकाया बिल दिखाया गया। 13 दिसंबर की दोपहर को श्रीकांत ने हाल ही में खरीदे गए मोबाइल से संबंधित समस्या के बारे में द्वीट किया। इसके बाद उसको एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फ्लिपकार्ट से बताया। कॉलर ने वीडियो कॉल के माध्यम से मोबाइल की जांच करने के लिए कहा। वीडियो कॉल के दौरान श्रीकांत के फ्लिपकार्ट खाते पर 99000 रुपये के अनाधिकृत लेन-देन की गई। इनमें से एक लेन-देन तुरंत रद्द कर दिया गया, जिसमें कि 49500 रुपये श्रीकांत के आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड में वापस आ गए। दूसरी ट्रांजेक्सन सफल हो गई। श्रीकांत के क्रेडिट कार्ड से 49500 रुपये कट गए। श्रीकांत के फ्लिपकार्ट अकाउंट पर आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड अटैच था। श्रीकांत ने तुरंत क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ALSO READ  बाराबंकी के दरियाबाद में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, आज वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!